जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

जौनपुर 31 दिसम्बर, 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी।बैठक में नियमित टीकाकरण, वैक्सीनेशन, जननी सुरक्षा व मातृ वंदना योजना के तहत भुगतान की स्थिति, आशा इन्सेन्टिव, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, ओपीडी व आईपीडी की स्थिति, प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सीएचसी पर बेडों की ऑक्यूपेंसी की स्थिति सहित अन्य योजनाओं की जिलाधिकारी द्वारा गहन समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिए गए कि प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को फाइलेरिया की दवा अनिवार्य रूप से खिलाई जाए। कुपोषित बच्चों को एनआरसी में लाए। सीएचओ को निर्देश दिया गया कि टेलीकंसल्टेंसी में और अधिक प्रगति लाए। जिससे लोगो का समय और पैसा दोनों की बचत हो। 70 वर्ष से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर प्रगति करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *