जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर गोमती नदी में नाव पर मतदाता जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ।

मतदाता जागरूकता अभियान में जौनपुर के सभी लायंस क्लबों ने अपनी सहभागिता दी

देश की उपासना न्यूज़

ब्योरों चीफ़ जौनपुर

आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब क्षितिज ने सद्भावना पुल नव दुर्गा मंदिर के पास से गोमती नदी की पावन धारा में नाव के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस मतदाता जागरूकता अभियान में जौनपुर के सभी लायंस क्लबों ने अपनी सहभागिता दी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी मनीष वर्मा व अंकिता राज मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। माननीय जिलाधिकारी महोदय ने हरी झंडी दिखाकर गोमती नदी में नाव पर मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

अभियान में लायंस के पूर्व गवर्नर व वर्तमान में मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन डॉक्टर क्षितिज शर्मा ने कहा की जौनपुर जनपद के सभी लोग 7 मार्च को पहले मतदान फिर जलपान करें और इस राष्ट्रीय पर्व को अपने सहयोग से अभूतपूर्व बनाएं।
जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर लायन सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग व समर्थन दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि 7 मार्च को होने वाले मतदान को आप लोग अधिक से अधिक मतदान कर इसे ऐतिहासिक बनाएं।
इस अवसर पर जोन कोऑर्डिनेटर दिलीप सिंह ने कहा कि मतदान का अवसर हमें 5 वर्ष में एक बार ही मिलता है अतः इस मौके को छुटने ना दें और अधिक से अधिक मतदान करके अपने जौनपुर जिले का मतदान प्रतिशत पूरे प्रदेश में सर्वाधिक करें।
लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कहा की लायंस क्लब क्षितिज मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम कर रहा है जैसे सद्भावना पुल पर कई होर्डिंग मतदाता जागरूकता की लगाई गई व मतदाता जागरूकता अभियान के स्टीकर हर दुकान दुकान व गाड़ियों पर लगाए जा रहे हैं जिससे लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस नौका प्रतियोगिता में फर्स्ट सेकंड और थर्ड आने वाले नाविकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सद्भावना पुल व शाही पुल पर काफी भीड़ रही जिससे मतदाता जागरूकता अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सका। लायंस क्लब क्षितिज के सचिव लायन प्रदीप सिंह ने आए हुए सभी लायंस क्लबों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस सेवा कार्य में लायंस क्लब क्षितिज के संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू, कोषाध्यक्ष लायन अजीत सोनकर, चेयर पर्सन चेतना साहू, लायन विष्णु सहाय, लायन सर्वेश जयसवाल, लायन अतुल सिंह, लायन नीतीश सिंह, लायन नीरज सिंह, लायन जगन्नाथ मोदनवाल शुड्डू, लायन अभिषेक गुप्ता शम्मी, लायन दीपक साहू, लायन संजय जयसवाल, लायन विनय बरोतिया, लायन धर्मेंद्र सेठ, लायन दिलीप जायसवाल, लायन कौशल त्रिपाठी, लायन सुनील कनौजिया, लायन हफिज शाह, लियो अमृतांश साहू आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *