जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय जौनपुर का औचक निरीक्षण किया गया

*संशोधित*
जौनपुर 25 जुलाई, 2024 (सू0वि0)-  जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय जौनपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा लाइसेंस पटल पर बायोमैट्रिक कराने आये आवेदकों से वार्ता की गयी और पटल सहायक से पूछताछ की गयी। उक्त के पश्चात् पंजीयन अनुभाग, यात्री कर एवं मालकर अनुभाग तथा कैश अनुभाग का निरीक्षण किया गया। कार्यालय में अपने कार्य कराने आने वाले आवेदकों से भी वार्ता की गयी। कार्यालय निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनैतिकता नहीं पायी गयी।
  उक्त अवसर पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके पश्चात उन्होंने कार्यालय नगर पालिका परिषद जौनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फाइलों के रख-रखाव, रजिस्टर का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि बिना किसी कारण के फाइले,पत्रावलियां लम्बित नही रहनी चाहिए और ससमय इस पर उचित कार्यवाही की जाए।
इस दौरान उन्होने कर निर्धारण अधिकारी रीता रानी विक्रम और कर समाहर्ता दयाशंकर सेन के खिलाफ अपने दायित्वों का सही से निर्वहन न करने के कारण कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *