जौनपुर 23 फरवरी 2024 (सू0वि0)- प्रभारी सचिव, सिविल जज (सी0डि0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर द्वारा माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिये गयें निर्देश के अनुक्रम में निम्नलिखित पदो पर आवेदन आमंत्रित कियें गयें थे।
चीफ लीगल एड डिफेंन्स काउन्सिल (कुल एक पद), डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंन्स काउन्सिल (कुल एक पद), सहायक लिगल एड डिफेंन्स काउन्सिल (कुल दो पद), क्रम सं0 1 व 2 में वर्णित चीफ एवं डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउन्सिल के पद पर आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2024 तथा क्रम सं0 3 में वर्णित सहायक लीगल एड डिफेंन्स काउंसिल पद पर आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 थी।
उक्त के संबंध में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर में चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पद हेतु 12 डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पद हेतु 12 आवेदन, तथा सहायक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पद हेतु कुल 60 आवेदन प्राप्त हुये है।
माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुक्रम में चयन समिति का गठन किया गया था। चयन समिति की बैठक में 22 फरवरी 2024 को सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि साक्षत्कार की तिथियां 27 फरवरी 2024 व 29 फरवरी 2024 उपर्युक्त पदों हेतु निम्न प्रकार से निर्धारित की जाती है-
चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल एवं डिप्टी चीफ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम हेतु 29 फरवरी 2024 को रिपोर्टिंग सांय 03ः30 बजे मिटिंग हाल जनपद न्यायालय जौनपुर, सहायक लिगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम 27 फरवरी 2024 रिपोर्टिंग सांय 03ः00 बजे मिटिंग हाल जनपद न्यायालय जौनपुर आयोजित होगा। आवेदन में लगाये गए प्रपत्रों की मूल प्रति को साथ लेकर अभ्यर्थीगण अवश्य लाये।

