जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय विभाग,

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय विभाग, भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) की उपयोजना ‘वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्य योजना‘ (SAPSrC) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर निम्नलिखित गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं सफल आयोजन हेतु जनपद जौनपुर के प्रतिष्ठित समाजिक संस्थाओं/स्वयंसेवी संस्थाओं से निवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते है, जिसमें मोतिया बिंद सर्जरी रू0 2.50 लाख (50 पात्र वरिष्ठ नागरिको हेतु), उत्पादक वृद्धावस्था गतिविधियां रू0 1.00 लाख (दो कार्यशाला हेतु), संवेदीकरण और जागरूकता रू0 0.5 लाख (05 कार्यक्रम हेतु), अंतर-पीढीगत जुडाव गतिविधियां रू0 0.6 लाख (06 कार्यक्रम हेतु), स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर रू0 0.5 लाख (01 शिविर आयोजन हेतु), वरिष्ठ नागरिको के लिए कार्यक्रम रू0 1.00 लाख स्वीकृत है।
संस्था का चयन गठित समिति द्वारा आर0एफ0पी0 (Request for Proposal) में अंकित दिशा-निर्देश/गाइड लाईन के अनुरूप नियमनुसार किया जायेगा। जिसकी अधिक जानकारी samajkalyan.up.gov.up पर अथवा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन जौनपुर से प्राप्त की जा सकती हैं। उक्त योजना के कियान्वयन हेतु सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अन्तर्गत पात्र रजिस्टर्ड गैर सरकारी संगठनो/समाजिक संस्थाओं/सोसाइटी को सूचित किया जाता है कि उक्त के संबंध में अपने प्रस्ताव को समस्त आवश्यक स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्रों आदि की प्रति के साथ दिनांक 20 मार्च 2026 को सांय 5.00 बजे तक सीलबन्द लिफाफे में कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन जौनपुर के प्रथम तल कक्ष संख्या 115 अथवा स्वयं अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से उपलब्ध कराया जा सकता हैं। विलम्ब से प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा। विस्तृत विवरण के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, जौनपुर में सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता हैं।
————-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *