अयोध्या। उत्तर प्रदेश में भी गुजरात की तर्ज पर कार्य व्यवहार का मूल्यांकन करने के बाद आधे से अधिक विधायकों के आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं जिससे प्रदेश भर के माननीयो ने टिकट बचाने की मुहिम छेड़ दी है। भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदारों की माने तो गुजरात का मोदी मॉडल उत्तर प्रदेश में लागू होने पर दागी और खराब कामकाज वाले माननीय को टिकट से दूर रखा जाएगा और उनको संतुष्ट करने के लिए संगठन में पदाधिकारी बनाकर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अयोध्या जिले के पांचो विधान सभाओ के भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के टिकट पर खतरा मंडराने लगा है। सरकार के पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने वाला है सभी जिले के विधायको के कार्यो के गोपनीय मूल्यांकन से वर्तमान विधायको की उम्मीदवारी पर संकट के बादल मंडराने लगे है। जबकि कराये गये कार्य व्यवहार जनता मे मिलने वाले समर्थन आदि के आधार पर संगठन के द्वारा कराये गये मूल्यांकन के आधार पर जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देने की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार के घटक संगठन और संघ के आपसी ताल मेल से तय होता है।जिले मे अयोध्या की सबसे महत्वपूर्ण मानी जानेवाली सीट से वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज गंज से इन्द्रप्रताप तिवारी खब्बू,बीकापुर से शोभा सिंह, रूदौली से राम चन्द्र यादव, मिल्कीपुर सुरक्षित सीट से बाबा गोरखनाथ वर्तमान समय मे भाजपा के विधायक है। लगातार पांच साल अयोध्या के लिए भगीरथ प्रयास करके इसे विश्व के फलक पर प्रमुख पर्यटन नगरी के रूप मे विकसित करने मे उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के एक दिन पूर्व दिव्य दीपोत्सव की नई परंपरा डाल कर अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा कर अपने में ऐतिहासिक कार्य किया है जिसको आगे बढ़ाने के लिए उनकी यहां से उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है ,जिस पर अभी पार्टी की मुहर लगनी बाकी है विधानसभा रुदौली ही पार्टी के एक अकेले ऐसे विधायक हैं जिनका टिकट देशकाल एवं परिस्थितियों के हिसाब से पक्का माना जा रहा है शेष तीन विधायकों के सीट पर संकट के बादल मंडरा रहे इनको अपनी उम्मीदवारी बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। वही भारतीय जनता पार्टी की मुख्य विपक्षी दल मानी जाने वाली समाजवादी पार्टी के जिले में पांचों विधानसभाओं से उम्मीदवारी के लिए अयोध्या से तेज नारायण उर्फ पवन पांडे गोसाईगंज से अभय सिंह बीकापुर से आनंद सेन यादव मिल्कीपुर से पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद रुदौली से रुश्दी मियां विधायकी के टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। जबकि बसपा पार्टी के प्रमुख नेताओं ने भी अपनी दावेदारी के लिए पार्टी प्रमुख बहन सुश्री मायावती की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है वहीं पर आप पार्टी के सक्रिय नेताओं ने भी टिकट के लिए भाग दौड़ शुरू कर दी है।

