जीयनपुर नगर में व्यापारियों के बीच व्यापार मंडल का नया चुनाव कराया जाए नगर में बनी व्यापार मंडल की कमेटियों से व्यापारी समाज में असंतोष

जीयनपुर नगर में व्यापारियों के बीच व्यापार मंडल का नया चुनाव कराया जाए नगर में बनी व्यापार मंडल की कमेटियों से व्यापारी समाज में असंतोष

सगड़ी आजमगढ़

रिपोर्ट नीतीश जायसवाल आज़मगढ़

जीयनपुर नगर में व्यापार मंडलों की निष्क्रियता को देखते हुए नगर व्यापारी समाज ने जिला व्यापारी पदाधिकारियों से मांग किया है कि नगर के व्यापार मंडल की सभी कमेटियों को भंग करके व्यापार मंडल के नियमानुसार व्यापारी समूह के बीच में व्यापार मंडल का नया चुनाव कराया जाए व्यापारियों ने अपने संदेश में यह भी कहा है कि उस चुनाव में किसी गैर व्यापारी या राजनीतिक दलों के नेताओं को सम्मिलित किया जाए और उन्हें संरक्षक पद से मनोनीत किया जाए व्यापारी समाज में एक यह भी जन चर्चा का विषय बन गया है कि यदि इन व्यापार मंडल के कमेटियों को भंग नहीं किया गया तो हम व्यापारी समाज स्थानीय व्यापारी नेताओं की देखरेख में अपने नए नेता का चुनाव करके जीयनपुर व्यापार मंडल को मजबूत बनाते हुए अपनी आवाज को बुलंद बनाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *