*जी जी आई सी इन्दिरानगर में भव्य स्तर पर आयोजित हुआ पंख- करियर मेला

*जी जी आई सी इन्दिरानगर में भव्य स्तर पर आयोजित हुआ पंख- करियर मेला*
●छात्र छात्राओं में स्किल को निखारने में मददगार साबित हो रहा कॅरियर मेला-डॉ दिनेश कुमार
●कॅरियर मेले में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने दी निःशुल्क कोर्सेज़ की जानकारी

दिनांक 12/11/2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,इंदिरानगर, लखनऊ में पंख करियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल, डॉ दिनेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सभासद श्रीमती कल्पना वर्मा एवं श्रीमती अंजलि सिंह उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन सिंह द्वारा मिनी प्लांटर देकर किया गया तथा उन्होंने आए हुए समस्त संस्थाओं के सदस्यों एवं अतिथियों को इस मेले के उद्देश्य से परिचित कराया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय,लखनऊ, टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, समर्पण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस,वीएलसीसी संस्था, इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन हॉस्पिटैलिटी एंड रिटेल, महिंद्रा इंस्टीट्यूट, जूट फॉर लाइफ, दयालबाग यूनिवर्सिटी के दलों ने प्रतिभाग किया एवं छात्राओं को करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी। ITI अलीगंज से स्किल रथ भी आया,जिससे छात्राओं को AI एवं ड्रोन तकनीकी के बारे में प्रदर्शन द्वारा जानकारी दी गई। श्रीमती अंजली सिंह जो महिलाओं का स्वयं सहायता समूह चलाती हैं,ने छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि ने छात्राओं को अपनी शक्ति पहचान कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय की प्रगति में यथा संभव योगदान देने के लिए आश्वस्त भी किया। मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में प्राप्त ज्ञान का पूरा उपयोग करके वे अपने प्रयासों और इच्छा शक्ति से सब कुछ हासिल कर सकती हैं।इस अवसर पर विद्यालय की पुरा छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को उनकी विशिष्ट उपलब्धि में सहयोग देने के लिए सम्मानित भी किया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन सिंह के नेतृत्व में करियर गाइडेंस प्रभारी डॉ श्वेता श्रीवास्तव तथा विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने अपना महती योगदान प्रदान किया।मेले द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्राएं लाभान्वित हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *