जेसीआई जौनपुर ने मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

शहर की अग्रणी समाज सेवी संस्था जेसीआई जौनपुर द्वारा सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर नवदुर्गा शिव मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर संस्था अध्यक्ष दिलीप सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात देश की आजादी में उनके द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को याद किया। डायरेक्टर सर्वेश जयसवाल व कोषाध्यक्ष विशाल तिवारी ने नेताजी के विशाल व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला वहीं उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने अपने ओजपूर्ण कविताओं से उनकी शौर्य गाथाओं का वर्णन किया। उक्त क्रम में अमित सोनी व प्रदीप सिंह रिंकू ने अपने विचार व्यक्त किए। सचिव आकाश केसरवानी ने आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *