खादी ग्रामोद्योग विभाग तथा एनआरएलएम द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का मा0 राज्य मंत्री जी तथा मा0 सांसद राज्यसभा ने फीता काटकर किया उद्घाटन :सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 36 दिव्यांगजन को किया गया ट्राई साइकिल वितरित
*महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्रीजी के संकल्प को किया जा रहा है पूरा- मा0राज्य मंत्रीजी*
*स्वच्छता, स्वास्थ्य, ग्राम स्वराज की स्थापना, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु शासन प्रतिबद्ध*
जौनपुर 02 अक्टूबर 2025 (सू०वि०)- 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक संचालित “सेवा पखवाड़ा अभियान” के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग जौनपुर द्वारा आयोजित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, श्री गिरीश चन्द्र यादव जी, मा० सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी जी, जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह के कर कमलों द्वारा कुल 36 ट्राईसाइकिल का वितरण जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती दिव्या शुक्ला सहित अन्य की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर मा० राज्यमंत्री जी, मा0 सांसद राज्यसभा, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर ट्राइसाइकिल को रवाना किया गया।
साथ ही मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा लगाई गई खादी वस्त्र प्रदर्शनी तथा एनआरएलएम विभाग अंतर्गत लगाए गए स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया, माननीय जनप्रतिनिधिगण ने सभी से खादी के वस्त्र को खरीदने की अपील की।
इस दौरान मा0 राज्यमंत्री जी ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर तथा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल वितरित किया गया है, और खादी वस्त्र की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया है, महात्मा गांधी जी का कथन था कि समाज के सबसे पिछले पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी अग्रिम पंक्ति पर लाकर उसे समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए इसी क्रम में आज दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल वितरित जा रहा है। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में हमने आजादी हासिल की और आजादी के दौरान महात्मा गांधीजी के द्वारा लिए गए संकल्प स्वच्छता, स्वास्थ्य, ग्राम स्वराज की स्थापना आदि को पूरा करने हेतु हम सभी प्रयासरत है। आज स्वच्छता के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय की स्थापना हुई है। लाल बहादुर शास्त्रीजी ने “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था और कहा था कि जब तक हमारे किसान समृद्धशाली नहीं होंगे, देश खुशहाल नहीं होगा। आज किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण, किसानों को जैविक खेती के लिए बढ़ावा, सब्सिडी इत्यादि उपलब्ध कराते हुए उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। यही हमारे महापुरुषों के लिए सम्मान और सच्ची श्रद्धांजलि है।
मा0 सांसद राज्यसभा ने कहा कि आज का दिन देश के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा, महात्मा गांधीजी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने हमें सीख दी है कि हर समस्या का समाधान युद्ध नहीं होता, शांति से भी बड़ी से बड़ी समस्या हल की जा सकती है। आज हमे शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहना चाहिए, उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कहा कि आज ही के दिन इस धरती की गोद में दो महापुरुषों ने जन्म लिया था, जिन्होंने हमें सादा जीवन, उच्च विचार, स्वच्छता, सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया, आज उनकी जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं। उनके विचारों, दर्शन को हमें आत्मसात करना चाहिए तथा अपने जीवन में उसका अनुकरण करना चाहिए।
इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए।
मा0 राज्य मंत्री जी, मा0 सांसद राज्यसभा, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी सहित अन्य द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा०, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारी घनश्याम, वरिष्ठ सहायक, तथा राहुल राजभर एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित स्वैच्छिक संस्था से नसीम अख्तर, प्रमोद कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।

