*थाना चन्दवक पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 261/24 धारा 352/131/351(2) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार. कब्जे से तमंचा व कारतुस बरामद
जौनपुर: पुलिस अधीक्षक , डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 17.10.2024 को वादी मुकदमा श्री संजीव कुमार सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी ग्राम कोईलारी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर व उनके भाई शिवम सिंह द्वारा रास्ते के विवाद को लेकर देशी तमंचा लहराते हुए भद्दी भद्दी मां बहन की गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ाने तथा कभी भी जान से मार देने विरुद्ध प्रेमनाथ सिंह उर्फ रिन्टू सिंह उपरोक्त के तथा अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस छीनकर अभियुक्त को साथ लेकर थाना हाजा पर उपस्थित आकर एक प्रार्थना पत्र दिये । अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेते हुए तमंचा व कारतूस कब्जा पुलिस में लेते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 261/24 धारा 352/131/351(2) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त प्रेमनाथ सिंह उर्फ रिन्टू सिंह पुत्र कृष्ण दत्त सिंह निवासी ग्राम कोईलारी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र 51 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आज दिनांक 18.10.24 को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
1. प्रेमनाथ सिंह उर्फ रिन्टू सिंह पुत्र कृष्ण दत्त सिंह निवासी ग्राम कोईलारी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 58/18 धारा 323/325/427/504/506 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 261/24 धारा 352/131/351(2) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण–*
1. एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर।
*गिरफ्तार/हिरासत में लेने वाले पुलिस टीम के सदस्य-*
1. थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2. हे0का0 नीरज कुमार थाना चन्दवक जौनपुर।
3. का0 आशुतोष यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
4. का0 कमलेश कुमार थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।

