थाना बक्सा पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्यूरो
जौनपुर, पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-65/2025 धारा-115(2), 351(2), 352, 319(2), 318(4), 127(2), 308(5) बी.एन.एस में वांछित अभियुक्त राहुल निषाद पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी केवटली खुर्द थाना बक्शा, जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्त का नाम पता-*
राहुल निषाद पुत्र राधेश्याम निषाद निवासी केवटली खुर्द थाना बक्शा, जौनपुर उम्र 19 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0स0 65/2025 धारा 115(2), 351(2), 352, 319(2), 318(4),127(2)/308(5) बी.एन.एस थाना बक्सा जौनपुर
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 सकलदीप सिंह, थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
2.का0 अंकुश कुमार, थाना बक्सा जनपद जौनपुर।

