*थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार-*
जौनपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 के नेतृत्व में उ0नि0 शेषनाथ सिंह मय हमराह हे0का0 राममिलन सिंह, का0 आशू सिंह, व का0 अशोक यादव के द्वारा अभियुक्तगण 1. अमन सिंह पुत्र मंगला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम फत्तूपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष 2. आवेश अहमद पुत्र इस्तेयाक अहमद निवासी पुरानी बाजार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र लगभग 19 वर्ष को चोरी की हीरो स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल मय चिटबन्द शुदा 250 रु0 सम्बन्धित मु0अ0सं0 15/2025 धारा 303(2)/317(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना बदलापुर जौनपुर को दिनांक 10.04.25 को समय करीब 08.50 बजे पट्टीदयाल गाँव से हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय जौनपुर के समक्ष भेजा किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. अमन सिंह पुत्र मंगला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम फत्तूपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2. आवेश अहमद पुत्र इस्तेयाक अहमद निवासी पुरानी बाजार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण–*
1. हीरो स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल मय चिटबन्द शुदा 250 रु0।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 शेषनाथ सिंह थाना बदलापुर जौनपुर ।
2. हे0का0 राममिलन सिंह थाना बदलापुर जौनपुर ।
3. का0 आशू सिंह थाना बदलापुर जौनपुर ।
4. का0 अशोक यादव थाना बदलापुर जौनपुर ।

