जौनपुर:पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया:तत्पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य ,अहिंसा और देशसेवा के लिए दिलाई गई शपथ

जौनपुर:पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया:तत्पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य ,अहिंसा और देशसेवा के लिए दिलाई गई शपथ
देश की उपासना ब्यूरो चीफ विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर: दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस राष्ट्रीय पर्व के रुप में रिजर्व पुलिस लाइन, जौनपुर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए कार्यक्रम का किया गया आयोजन -*

* इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा तथा देशसेवा की शपथ दिलाई गई।

* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महोदय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष एवं मूल्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे इन महान नेताओं ने अपने सिद्धांतों व कर्मों से देश को एक नई दिशा दी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इन महापुरुषों के आदर्शों पर चलने एवं अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

* कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र वितरित किए गए।

* इस अवसर पर पुलिस लाइन एवं विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी एवं प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *