जौनपुर:मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत कक्षा 10 की छात्रा नैन्सी सोनी को 01 दिन के लिए बनाया गया थानाध्यक्ष

मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत कक्षा 10 की छात्रा नैन्सी सोनी को 01 दिन के लिए बनाया गया थानाध्यक्ष
जौनपुर:मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत New Holy Divine School थाना पवारा जनपद जौनपुर की कक्षा 10 की छात्रा नैन्सी सोनी को 01 दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया-*

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में New Holy Divine School पवारा की कक्षा 10 वीं की छात्रा नैन्सी सोनी पुत्री बन्टी सेन्ठ निवासी ग्राम पवारा थाना पवारा जनपद जौनपुर को थाना पवारा का एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया । थानाध्यक्ष बनकर नैन्सी तिवारी द्वारा थाने पर उपस्थित होकर जनसुनवाई किया गया व प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच/आवश्यक कार्यवाही हेतु अधीनस्थों को आदेशित किया गया ।
तत्पश्चात छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली, FIR पंजीकरण की प्रक्रिया, महिला अपराधों से सम्बंधित कानूनी प्रावधान तथा 1090, 1930 व 112,1098,108,181, डायल सेवा की जानकारी दी गयी। आश्वस्त किया कि महिलाएँ एवं छात्राएँ निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा हेतु तत्पर है । ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं/बालिकाओं में अपने जीवन में ऊंची उड़ान भरने के लिए सकारात्मक सोच विकसित करना है, जिससे वह समाज में एक सशक्त नारी शक्ति बनकर समाज के साथ समान हिस्सेदारी से मिलकर विकसित समाज बनाती हैं। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा एम्बुलेंस सेवा-1098, चाइल्ड लाइन-108, स्वास्थ्य सेवा-102, गर्भवती महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में, आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत रुप से अवगत कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *