जौनपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी का आज दिनांक 1 सितंबर 2021 को प्रातः उनके आवास जज कॉलोनी में हो गया जिन के निधन को सुनकर बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुभाष सिंह अध्यक्ष ने जनप्रिय जननायक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि राजनीति के इतिहास में आप एक गौरवशाली राजनेता के रूप में कार्य किए है आपकी लोकप्रियता जनमानस में गंगा की तरह अविरल थी सारा जनमानस में शोक की लहर व्याप्त हो गई आप पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह जी के साथ आप का राजनीतिक जीवन प्रारंभ हुआ था आप समतामूलक समाज के संस्थापक के रूप में आप को जाना जाता था आपका संबंध सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं से था राजनीतिक जीवन में आप की कार्य पद्धति अनूठा था आपकी छवि एक सत्य निष्ठा इमानदार के रूप में राजनीतिक जीवन में जाना जाता था आप राजनीति के साथ साथ साहित्य मैं आपकी भावनाएं प्रबल थी आपने पुस्तक लेखन का कार्य किया है राजनीति के क्षेत्र में आपने जनपद का गौरव का कीर्तिमान स्थापित किया था ऐसे राजनीतिक महारथी बाबू ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी के निधन से राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है एक विद्वान राजनीतिक अब हम लोगों को छोड़कर गोलोकको पधार गए हैं ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ऐसे महामानव का निधन की खबर सुनकर विद्यालय प्रांगण में शोक सभा हुई जिसमें प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य एवं शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी गण एवं विद्यालय के छात्र गण 2 मिनट का मौन रखकर के शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद्र सिंह श्री सतीश वर्मा राजीव श्रीवास्तव ऋषि श्रीवास्तव धर्मेंद्र यादव अध्यक्ष मोहम्मद जावेद रजि प्रकाश यादव संजय श्रीवास्तव अखिलेश श्रीवास्तव डॉ विमल श्रीवास्तव आर पी पाल प्रमोद श्रीवास्तव प्रमोद सिंह सीपी सिंह विनीत यादव प्रेम यादव अजीत कुमार पंच लाल जगत श्रीवास्तव आनंद श्रीवास्तव योगेंद्र त्रिपाठी विद्या मिश्रा मंजू देवी मोहम्मद रजा संतोष श्रीवास्तव मनोज मिश्रा अजय श्रीवास्तव अजय वर्मा नीलम श्रीवास्तव दिलीप श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव ओम प्रकाश शशि मिश्रा रतन सिंह विनय यादव जितेंद्र कुमार मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे

