क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 04 पुलिस कर्मियों को शॉल व उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई
जौनपुर:आज दिनांक 28.02.2025 को जनपद जौनपुर से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर कुल 04 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर, श्री देवेश सिंह द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई। इस अवसर पर श्री अनुपम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।
*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची-*
1.उ0नि0 सुरेश प्रसाद
2.हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद
3.उर्दू अनुवादक मसरुर अहमद
4.अनुचर विजय कुमार मौर्या

