जौनपुर 07 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)- जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के आदेश द्वारा श्री सौरभ गिरी पुत्र श्री पारसनाथ गिरी, निवासी ग्राम पंचायत-गोबरहा, विकास खण्ड-खुटहन, जनपद-जौनपुर द्वारा ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत-गोबरहा, विकास खण्ड-खुटहन के विरूद्ध जॉच कराये जाने हेतु शपथ-पत्र युक्त शिकायती प्रार्थना-पत्र 11 जून 2024 के क्रम में जिला विकास अधिकारी को प्रारम्भिक जॉच किये जाने हेतु जॉच अधिकारी नामित किया गया है। जिसके क्रम में इस कार्यालय के पत्र द्वारा खण्ड विकास अधिकारी के ग्राम पंचायत-गोबरहा मे ग्राम प्रधान के विरूद्ध शिकायत के संबंध में जॉच हेतु तिथि 08 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह् 02.00 बजे निर्धारित की गयी थी। श्रीमती प्रिन्सी यादव, ग्राम प्रधान-गोबरहा, विकास खण्ड-खुटहन जौनपुर के आवेदन पत्र 07 अक्टूबर 2024 द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके पति के मामा की तेरहवी है, तथा उन्हें पूरे परिवार के साथ उस तेरहवीं में रहना है। 08 अक्टूबर 2024 की तिथि संशोधित करने का अनुरोध किया गया है। तदक्रम में 08 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 02.00 बजे निर्धारित जॉच स्थगित करते हुए अग्रिम/संशोधित जॉच की तिथि 15 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 02.00 बजे निर्धारित की जाती है।

