जौनपुर 24 मई, 2025 (सू0वि0)- जनपद में खरीफ अभियान 2025 हेतु कृषक बन्धुओं को जनपद में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों में लगने वाले रोग/कीट से बचाव के लिये जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने कृषकों को जागरूक करने के उदे्दश्य से बताया कि कृषक बंधु बुआई से पूर्व भूमि शोधन/बीजशोधन का कार्य अवश्य करें जिसके लिये जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में स्थित कृषि रक्षा इकाईयों पर 75 प्रतिशत अनुदान पर कृषि रक्षा रसायन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ऐसा करने से फसल में लगने वाले रोगों से काफी हद तक बचाव होता है। इसके लिये जनपद में 25 मई 2025 से 25 जून 2025 तक कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा अभियान भी चलाया जा रहा है इसके अलावां कृषि रसायनों पर 50 प्रतिशत अनुदान एंव जैविक रसायनों पर 75 प्रतिशत अनुदान के साथ समस्त सामायिक रसायन जनपद के सभी कृषि रक्षा इकाईयों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

