जौनपुर जिला जेल में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। जेल के सर्किल प्रांगण स्थित शिव मंदिर पर बंदियों ने रुद्राभिषेक किया

जौनपुर जिला जेल में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। जेल के सर्किल प्रांगण स्थित शिव मंदिर पर बंदियों ने रुद्राभिषेक किया।
ब्यूरो चीफ विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर,जेलर अजय कुमार ने विधि-विधान से पूजा का संकल्प लिया। शिव पूजन और हवन के बाद आरती की गई। इस दौरान बंदियों में भक्तिभाव और हर्षोल्लास का माहौल दिखा। जेल प्रशासन की ओर से सभी बंदियों को प्रसाद और फलाहार का वितरण किया गया।

जेल परिसर के बाहर स्थित हनुमान मंदिर और शिव मंदिर पर भी कारागार प्रशासन ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। कर्मचारियों के लिए रात्रि में भंडारे की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में जिला कारागार के जेलर अजय कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार राव, सभी उप जेलर, कर्मचारी स्टाफ और बंदी मौजूद रहे। यह आयोजन 26 फरवरी 2025 को किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *