जौनपुर ब्यूरो
जौनपुर तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवशीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई। तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं द्वारा लक्ष्य गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने अपने-अपने चयनित गांव में जाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें, समाज के विभिन्न कुरीतियों के प्रति जागृत किया। साथ-साथ शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया स्वयंसेविकाओं ने लोगों से कहा कि आज के समय में नैतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए मानव धर्म का पालन करें।लोगो ने स्वयंसेविकाओं के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैसा राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है सामुदायिक रूप के माध्यम से समाज के प्रति व्यक्तित्व का विकास करना।स्वयंसेविकाओं इन्ही सात दिनों में सेवा के साथ-साथ एक साथ रहकर अपने अंदर के गुणों को उभारे।यह विशेष शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रीता सिंह ,डॉ0 संजीव कुमार सिंह एवं श्री अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में सात दिन चलेगा।

