जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त को चोरी के माल के साथ किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, श्री अरबिन्द कुमार वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर, श्री अजीत सिंह चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री दीपेन्द्र सिंह थाना खेतासराय ,जौनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2024 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस थाना खेतासराय जौनपुर में नामजद अभियुक्त 1. अभिषेक प्रजापति पुत्र इन्द्रचरण सिंह उर्फ गुलाब प्रजापति निवासी करछा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ को मुखबीर खास की सूचना पर सोंगर आजमगढ बार्डर से चोरी के सामान एक डीवीआर व कलकुलेटर के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. अभिषेक प्रजापति पुत्र इन्द्रचरण सिंह उर्फ गुलाब प्रजापति निवासी करछा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ उम्र करीब 30 वर्ष ।
*बरामदगी-*
1. एक डीबीआर व एक कलकुलेटर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. श्री दीपेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खेतासराय , जौनपुर
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना खेतासराय,जौनपुर ।
3. का0 अनिल यादव, थाना खेतासराय, जौनपुर ।
4. का0 हरखनाथ यादव थाना खेतासराय,जौनपुर ।

