थाना तेजीबाजार पुलिस द्वारा 02 तमंचा व 02 कारतुस के साथ दो अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर, पुलिस अधीक्षक , डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना तेजीबाजार पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तगण 1. राहुल गुप्ता पुत्र सभाजीत गुप्ता ग्राम सकरा रामपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर 2. आकाश यादव पुत्र रामसूरत यादव ग्राम रामपुर सकरा थाना तेजीबाजार जौनपुर को दिनांक 23.06.2024 को बरचौली तेजीबाजार चौराहा आगे कलिंजरा रोड से दो तमंचा व दो कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 141/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तेजीबाजार जौनपुर पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्तगण का विवरण*
1. राहुल गुप्ता पुत्र सभाजीत गुप्ता ग्राम सकरा रामपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर।
2. आकाश यादव पुत्र रामसूरत यादव ग्राम रामपुर सकरा थाना तेजीबाजार जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 141/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तेजीबाजार जौनपुर।
*बरामदगी*
1. दो तमंचा व दो कारतुस .315 बोर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1. उ0नि0 निर्भय नारायण चौबे थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 रामविहारी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।
3. का0 रामबलि थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।
4. का0 अमरजीत यादव थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।

