जौनपुर थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा 01 अपराधी को 01 किलो 300 ग्राम गाँजा के साथ किया गया गिरफ्तार

जौनपुर थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा 01 अपराधी को 01 किलो 300 ग्राम गाँजा के साथ किया गया गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस अधीक्षक जनपद , डा0 अजय पाल शर्मा, द्वारा जनपद मे चलाये जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार पाठक थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह पुलिस बल के द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान अभियुक्त छोटू सरोज पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम शेरपुर भण्डा थाना दुर्गागंज जनपद भदोही को 01 किलो 300 ग्राम गाँजा के साथ दिनांक 28.04.2024 को ग्राम हैदरेपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 141/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1- छोटू सरोज पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम शेरपुर भण्डा थाना दुर्गागंज जनपद भदोही ।
*बरामदगी का विवरण-*
1- 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गाँजा
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 141/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
*गिरफ्तारी टीम का विवरण-*
1-थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार पाठक थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2-उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
3-हे0का0 दिनेश कुमार सरोज थाना मु0बादशाहपुर जौनपुर
4-का0 पंकज मिश्रा थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *