थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
जौनपुर, डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में अपराध की रोक थाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बृजेश कुमार के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर श्री अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त अभिनाश सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी भटियारी सराय फैजाबाद रोड थाना शाहगंज जौनपुर को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ दादर पुल ओवर ब्रिज के पास से दिनांक 07.05.2024 को समय 20:30 बजे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 162/ 2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
अभिनाश सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी भटियारी सराय फैजाबाद रोड थाना शाहगंज जौनपुर
*बरामदगी का विवरण-*
1.एक अदद नाजायज तमंचा .12बोर
2.दो अदद जिंदा कारतूस .12 बोर
*आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0-162/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर
2.मु0अ0सं0-767/2017 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जौनपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-*
1.श्री तारकेश्वर राय थानाध्यक्ष थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2.उ0नि0 अशोक कुमार वर्मा गुप्ता, का0 अमरनाथ यादव, का0 अमन यादव थाना शाहगंज जौनपुर

