जौनपुर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा गोबध के 03 शातिर वांछित अभियुक्तों किया गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त छूरी व बांका बरामद

थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा गोबध के 03 शातिर वांछित अभियुक्तों किया गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त छूरी व बांका बरामद
जौनपुर, डा0अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत श्री बृजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्री अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.05.2024 को समय करीब 07:00 बजे सुबह मुखबिर खास की सूचना पर दबिश देकर बद्दोपुर मन्दिर से 03 शातिर गोवंशीय तस्करों को घटना में प्रयुक्त छूरी व बांका के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा ।
*संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 12.05.2024 को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बददोपुर में नाले के पास एक बछिया का कटा हुआ सर बरामद हुआ था इसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 167/2024 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. आसिफ पुत्र मो0 शाहिद निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2. रिजवान पुत्र फरियादनिवासी ग्राम बद्दोपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3. अदनान पुत्र रुस्तम निवासी ग्राम बद्दोपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
*अभियुक्त गण काआपराधिक इतिहास-*
1.मु0 अ0 सं0 167/20 24 धारा 3/5/8 उ0 प्र 0 गोवध निवारण अधिनियम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक छूरी
2. एक बांका
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 श्री मनोज कुमार ठाकुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2.उ0नि0 मो0 जियाउद्दीन ,हे0 कां0 गुलाब चंद गिरि ,कां0 विशाल कुमार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *