ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
कायस्थ समाज ने पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के परिवार को मांगा नौकरी, सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। कायस्थ समाज जौनपुर के लोगों ने आज राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय को सौप कर पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव श्रीवास्तव के हत्यारो किं गिरफ्तारी वी मुवाबजा की मांग किया है ।विदित हो की शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के शबराहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव पत्रकार व भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिससे मर्माहत कायस्थ समाज के लोगो ने राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक मांग पत्र जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सोपा। जिसमे आशुतोष के परिवार को नौकरी , बच्चो की पढ़ाई फ्री करने व परिवार वालो को भरण पोषण हेतु 50 लाख रुपया सरकार से दिलाया जाय। हत्यारो की शीघ्र गिरफ्तारी की जाय। उपरोक्त लिखित मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में संजय अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव, दयाल शरण श्रीवास्तव, विपिनेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, डा संजय श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, दीपक पत्रकार मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।

