जौनपुर में बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाएं जाते हुए पाए जाते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही कर वाहन सीज किया जाएगा

जौनपुर:यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा के द्वारा शहर क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट दो पहिया वाहनों व ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले चार पहियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत करीब 200 दो पहिया वाहन व 80 चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें 12 दो पहिया वाहनो को सीज किया गया जो बिना नंबर प्लेट के चल रहे थे व 13 वाहनो से 35000 रु0 जुर्माना वसूल किया गया। 10 चार पहिया वाहनों के ब्लैक फिल्म निकाले गए व चालान की कार्यवाही भी की गई।

*जनपद के सभी वाहन चालकों को अवगत कराना है कि यदि वह बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाएं जाते हुए पाए जाते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही कर वाहन सीज किया जाएगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *