जौनपुर: सिद्धार्थ उपवन में गूंजेगा ‘सत्ता में हिस्सा प्राप्त करो’ का नारा, परिवर्तन समाज पार्टी मनाएगी माँ कर्मा बाई जयंती
जौनपुर। नगर के सिद्धार्थ उपवन के प्रांगण में आगामी 15 मार्च 2026 को परिवर्तन समाज पार्टी द्वारा आयोजित ‘सत्ता में हिस्सा प्राप्त करो’ जन आंदोलन एवं माँ कर्मा बाई जयंती समारोह धूमधाम से मनाई जाएगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तय करने और तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि परिवर्तन समाज पार्टी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज के उत्थान और राजनीतिक चेतना के लिए मील का पत्थर साबित होगा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस जयंती समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज की एकजुटता का परिचय दें।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवन्त कुमार गुप्त, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार साहू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट गंगा प्रसाद साहू, प्रदेश प्रभारी स्वामी नीरज जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू, प्रदेश महासचिव मुन्ना लाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष वैवाहिक प्रकोष्ठ महेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष राजुल सिंह, प्रदेश सचिव प्रदीप त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष (आईटी सेल) आलोक साहू, प्रदेश प्रवक्ता धर्मचन्द साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम आसरे साहू, नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, घनश्याम साहू, मोहनलाल साहू सहित कई दिग्गज नेता सिद्धार्थ उपवन पहुंचे। बैठक में कार्यक्रम के प्रबंधन और जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि 15 मार्च का यह आयोजन समाज को अपनी राजनैतिक भागीदारी के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा माध्यम बनेगा। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर इस संदेश को पहुँचाने की अपील की गई।

