जौनपुर 18 दिसम्बर 2023 (सू0वि0)- उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। 20 दिसम्बर 2023 को जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वाहन 11 बजे से किसान दिवस का आयोजन किया गया है।

