झंगहा पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के तीन और आरोपियों को दबोचा

 

झंगहा के जददुपुर गांव में बीते रविवार को हुई दो लोगो की हत्या की घटना में एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा के आदेश व एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी व सीओ चौरीचौरा डॉ अखिलानंद उपाध्याय के निर्देशन में झंगहा के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी व उनकी टीम को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दोपहर में नई बाजार से हत्यारोपी शैलेश, अमरनाथ व सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। तीनो कही बाहर भागने के फिराक में थे। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपितों को जेल भेज चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *