झांसी में नई शाखा के उद्घाटन के साथ जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस ने भारत में किया अपना विस्तार, टियर-2 बाजारों पर बनाई मजबूत पकड़

झांसी में नई शाखा के उद्घाटन के साथ जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस ने भारत में किया अपना विस्तार, टियर-2 बाजारों पर बनाई मजबूत पकड़

झांसी, 11 मार्च 2026 – अग्रणी वैश्विक बीमा कंपनी जेनेराली एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी से गठित जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस ने आज झांसी में अपनी नई शाखा के उद्घाटन की घोषणा की। इस कदम से जहाँ उत्तर भारत में कंपनी के पदचिन्ह और गहरे हुए हैं, वहीं भारत के उच्च क्षमता वाले टियर-2 और उभरते बाजारों में जीवन बीमा की पहुँच बढ़ाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को बल भी मिला है।
इस शाखा के उद्घाटन के साथ, जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस अब उत्तर प्रदेश में 11 और उत्तरी क्षेत्र में 30 शाखाएँ संचालित कर रही है, जिससे इसके भौगोलिक पदचिन्हों के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँच में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
उत्तर प्रदेश की जनता में वित्तीय जागरूकता बढ़ने, क्षेत्र के अर्ध-शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन बीमा समाधानों की बढ़ती माँग को देखते हुए कंपनी के विकास की अपार संभावनाएं नज़र आती हैं। झांसी शाखा का शुभारंभ, भारत में अपनी पहुँच को बढ़ाने, दूर-दराज के इलाकों में पहुँच सुनिश्चित करने और उन बाजारों में सेवाएं प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है जहाँ जीवन सुरक्षा से संबंधित वित्तीय योजनाओं की माँग तेजी से बढ़ रही है। यह विस्तार स्थानीय जनता के साथ कंपनी के संबंधों को मजबूत करने के साथ जमीनी स्तर पर सुलभ तथा सांस्कृतिक रूप से यथोचित और अनुकूलित जीवन बीमा समाधान प्रदान करने की कंपनी की रणनीति के अनुरूप है। कंपनी विश्वसनीय, प्रशिक्षित स्थानीय सलाहकारों को नियुक्त कर एक भविष्य के लिए तैयार एजेंसी नेटवर्क भी बना रही है, जो क्षेत्रीय जरूरतों को समझने के साथ-साथ एक नया ग्राहक आधार बनाने में सहायक होंगे।
शाखा के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए, जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं CEO श्री आलोक रुंगटा ने कहा: “झांसी में हमारी नई शाखा का शुभारम्भ, भारत में हमारी उपस्थिति का विस्तार करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। यह पहल विशेष रूप से महानगरों से दूर स्थित ऐसे बाजारों के लिए है जहाँ जीवन बीमा के प्रति जागरूकता और विकास की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। भारत के कोने-कोने तक पहुँचने के लिए, हमें जमीनी स्तर पर, समुदायों के करीब उपस्थित होना होगा और क्षेत्रीय जनता की आवश्यकताओं के अनुसार उचित वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने होंगे। इस विस्तार के माध्यम से हम क्षेत्र की अपार क्षमताओं का दोहन करने के साथ-साथ अपनी पहुँच को बढ़ा भी सकेंगे, जिससे समग्र क्षेत्र में जीवन सुरक्षा समाधानों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।”
जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का परिचय
जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पहले फ्यूचर जेनेराली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड), जिसका मुख्यालय मुंबई में है, भारत की एक अग्रणी बीमा कंपनी है। यह जेनेराली के वैश्विक नेतृत्व और विरासत के साथ भारत के एक सबसे पुराने राष्ट्रीयकृत बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ताकत का समागम है। इसकी स्थापना 1831 में हुई, जबकि जेनेराली ग्रुप 73.99% शेयरों के साथ इसका एक बड़ा शेयरधारक है। यह अपने शेयरधारकों के लिए स्थायी और लाभदायक विकास सुनिश्चित करने हेतु अपने वैश्विक नेटवर्क से सर्वोत्तम प्रथाओं और बीमा क्षेत्र में विशेषज्ञता का उपयोग करता है। 1911 में स्थापित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कंपनी में 25.18% शेयरधारिता है। 4,500 से अधिक शाखाओं का इसका व्यापक वितरण नेटवर्क, साथ ही वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला, ग्राहकों के विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बेहतरीन है।
पूरे भारत में अपनी मज़बूत उपस्थिति के साथ, जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड व्यक्तियों और समूहों, दोनों के लिए व्यापक जीवन बीमा समाधान उपलब्ध कराती है। यह जीवन बीमा टर्म, बचत, बाल, सेवानिवृत्ति, धन सृजन और समूह जीवन बीमा योजनायों जैसे विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध है, जो आपका आजीवन साथी बनने की कंपनी की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *