गोरखपुर। कचहरी क्लब टाउनहाल मैदान गोरखपुर मे दिनॉक 16.11.2021 से 30.11.2021 तक 15 दिवसीय मण्डलीय खादी-ग्रामोद्योग प्रदर्शनी प्रारम्भ
गोरखपुर 15 नवम्बर 21।प्रदेश सरकार द्वारा खादी ग्रामोद्योग विभाग से जुड़े स्वरोजगार करने वाले लाभार्थियों को उनके उत्पादित उत्पाद के प्रचार-प्रसार तथा बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदर्शनी का आयोजन करा रही है। इसी क्रम में कचहरी क्लब टाउनहाल के मैदान में 15 दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी दिनॉक 16.11.2021 से प्रारम्भ हो रही है, जो दिनॉक 30.11.2021 तक चलेगी। इस प्रदर्शनी मे देश के विभिन्न प्रान्तों से आये हुए उद्यमियों द्वारा खादी से बने विभिन्न प्रकार के उत्पाद तथा ग्रामोद्योग सेक्टर में उत्पादित घरेलू उपयोग की अनेक वस्तुएं उचित व रियायती दर पर उपलब्ध होंगे। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्री एन0पी0 मौर्य द्वारा बताया गया कि प्रदर्शनी में 98 स्टाल बनाये गये है। विभिन्न प्रान्तों से ग्रामोद्योगी सामानों के विशेष उत्पाद प्रदर्शनी में आम जनता को उपलब्ध होगा। ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों द्वारा उत्पादित सामानों की अच्छी बिक्री होने से ग्रामीण अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के ’’आत्मनिर्भर भारत अभियान’’ को गति मिलेगी। श्री मौर्य ने गोरखपुर की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में प्रधार कर ग्रामीण उद्यमियों का उत्साहवर्द्धन करें। उक्त जानकारी परिक्षेत्रीय/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने दी

