टीडीएमसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के द्वारा” बाल मेले” का किया गया आयोजन

ठाo जयकरन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित टीडीएमसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजेपुर, धर्मापुर, जौनपुर में 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के द्वारा” बाल मेले” का आयोजन किया गया। इस बाल मेले का उद्घाटन डॉ०( कैप्टन) इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार सिंह (पूर्व प्रधान राजेपुर) के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात किया गया। मुख्य अतिथि श्री सिंह जी ने मेले में लगे स्टाल का निरीक्षण किया, कूपन से सामान खरीदा, स्वाद भी चखा तथा बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस तरह का बाल मेला राजेपुर गांव के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। बच्चों द्वारा स्वनिर्मित खाद्य पदार्थ जैसे बाटी चोखा कार्नर, बेकरी, चाउमीन , इडली, मेमोस, मंचूरियन, फ्राइड राइस, गोलगप्पा, भेलपुरी, फ्रूट चाट, समोसा, सैंडविच, साइंटिफिक एवं इलेक्ट्रिकल म्यूजिक्स आदि के कुल 40 स्टाल लगाए गए थे। खरीद का सिस्टम कूपन के द्वारा किया गया।
बाल मेले का उद्देश्य बच्चों का बहुमुखी विकास, मनोरंजन तथा मेले में स्टाल लगा कर प्रतिभाग करने वाले बच्चों का बौद्धिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास करना था।
आयोजन में विद्यालय के प्रबंधक श्री दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह व शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक, मानसिक, शारीरिक, व्यावहारिक एवं व्यवसायिक ज्ञान का भी बोध कराया जाता है जो कि भविष्य में बच्चों के काम आ सके ।
कार्यक्रम के उपरांत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बेहतरीन क्वालिटी, सर्वाधिक बिक्री, अनुशासन और स्वच्छता आदि मानकों के मूल्यांकन के आधार पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *