टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति माननीय प्रोफेसर जे0पी0 पाण्डेय द्वारा एम0बी0ए0 द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय कि कुलसचिव श्रीमती रीना सिंह भी उपस्थित रहीं। टैबलेट पाकर एम0बी0ए0 छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय ने छात्रों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

