टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे टैबलेट विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, ऑनलाइन अध्ययन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इन संसाधनों का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण— प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ पंकज सिंह, डॉ अविनाश वर्मा, डॉ आलोक प्रताप सिंह बिसेन, डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ वंदना तिवारी, डॉ जितेंद्र सिंह तथा, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए टैबलेट वितरण की प्रक्रिया को संपन्न कराया।
कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *