ट्रक और एसयूवी में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर

*ट्रक और एसयूवी में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर*

अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) संतोष कुमार।बीकापुर/ अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात परोमा गांव के निकट ट्रक और एसयूवी में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो जाने से घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस और चौरे बाजार चौकी इंचार्ज ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया।
कोतवाल लालचंद सरोज ने गुरुवार को बताया कि वाराणसी जनपद के 28 वर्षीय अग्निवेश सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी रमाकांतनगर पिशाच मोचन वाराणसी व एसयूवी चालक कानपुर जनपद के नगर निगम निवासी 36 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र मनोज कुमार अयोध्या आ रहे थे कि रात 12:15 बजे परोमा गांव के निकट हाइवे पर अयोध्या से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक यूपी 43 एटी 4548 सामने से आ रही एसयूवी यूपी 42 बीक्यू 0707 की टक्कर हो गई । इस दौरान एसयूवी चकनाचूर हो गई और ट्रक ड्राइवर व खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां गड्ढे में चली गई। इस बड़ी घटना से परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *