ट्रेन के सामने कुदकर की आत्महत्या। मौत
शाहगंज/जौनपुर
पत्रकार-धनन्जय विश्वकर्मा,
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के महगांवा रेलवे स्टेशन के करीब बुधवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट मे आने मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जासोपुर गांव निवासी लालजी की 40 वर्षीय पत्नी शारदा सुबह घर से शौच के लिए निकली और काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया, इसी दौरान सुबह व्यायाम के लिए निकले कुछ लोगो ने महगांवा रेलवे लाइन के करीब एक महिला को संदिग्ध परिस्थिति में गिरा देखा युवकों ने इसकी जानकारी तुरंत स्टेशन मास्टर को दी सूचना मिलते ही महंगावा के स्टेशन मास्टर ने मौके पर पहुंचकर देखा तो ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोग अलग अलग बात कह रहे है । परिवार वालो ने बताया कई साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। इस वजह से ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। जिसके चलते आज वह ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी, शव को कब्जे में ले लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

