*डम्फर की टक्कर से एक कि मृत्यु 2 गम्भीर रूप से घायल*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या पूराकलंदर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक नए डंपर ने वाहन संख्या UP78 DT 3656 जो रायबरेली हाईवे पर फैजाबाद से रायबरेली की ओर विठलापुर मोड पर मुड़ रही थी की पीछे से हीरो स्प्लेंडर नई गाड़ी जिसमें नंबर प्लेट नहीं है तीन व्यक्ति सवार टकरा गए ।जिसमें विजय कुमार अजय कुमार विपिन निवासी गण पूरे सबल का पुरवा थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हो गए सूचना पाकर पहुँची पूराकलंदर पुलिस ने तीनों चोटहिल को अस्पताल भिजवाया जहां विजय कुमार पुत्र राधेश्याम की मृत्यु हो गई तथा अन्य दो घायलों को उचित इलाज हेतु जिला चिकित्सालय जनपद अयोध्या रिफर किया गया है पूराकलंदर पुलिस ने घायलों के परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दे दी वही डम्फर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया ।

