डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण

 

शाहगंज। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने मंगलवार को शाहगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अपनी विशेष सैलून ट्रेन से शाहगंज स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने यात्री सुविधाओं, साफ सफाई और निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा साथ रहीं।

डीआरएम सपरा अपनी सैलून से मातहत सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के साथ दोपहर 12 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद मातहत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने प्लेटफार्म की साफ-सफाई, रनिंग रूम, फूड स्टॉल आदि का निरीक्षण किया। पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की प्रगति के बाबत जानकारी ली। इसके बाद उनकी सैलून फैजाबाद रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई।

इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक आरपी राम, प्रभारी निरीक्षक अनूप सिन्हा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *