डॉक्टर्स की टीम ने कॉलेज के 208 बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-हरदोई स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार पाली पीएचसी के डॉक्टर्स की टीम ने गुरुवार को कस्बे के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में सर्वप्रथम बच्चों का बजन किया गया तत्पश्चात डॉ अजीमुद्दीन ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।जिसमें बच्चों का हेमोग्लोबिन,बजन व लम्बाई आदि की जांच की गयी।सभी जांच व दवाई निःशुल्क वितरित की गई। डॉ अजीमुद्दीन ने बताया कि विद्यालय के बच्चों की प्राथमिक जांच की गयी।जिसमें 208 छात्र/छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। टीम द्वारा किये गये स्वास्थ्य परीक्षण में दृष्टि दोष के 06,त्वचा रोग के 4,एनीमिया के 4 व डेंटल के 01 बच्चे पाये गये।साथ ही उनको अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिए जीवन शैली अपनाये जाने की उचित सलाह दी गयी,और उनको खान-पान,शारीरिक व्यायाम व सुबह उठने के फायदों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ अजीमुद्दीन, डॉ पूजन गुप्ता, एएनएम विनीता देवी,व मनीष कुमार सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *