डॉक्टर संजय निषाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे आज

डॉक्टर संजय निषाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे आज

उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ (आर एल पांडेय)।जनपद देवरिया में निषाद पार्टी के कद्दावर कार्यकर्ता स्व० दीपू निषाद की हत्या प्रकरण में कल दिनांक 22 जून 2024 दिन शनिवार को पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने उनके बिट्ठल पुर ग्रामसभा रुद्रपुर देवरिया स्थित आवास पर पोलिटिकल गाॅडफादर आफ फिशरमैन निषाद राज वंशज डॉ संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी पहुँच रहे हैं, पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनकी मांग को मा. मुख्यमंत्री जी के समक्ष रख उचित न्याय दिलवाया जाएगा।

रुद्रपुर प्रकरण के चलते लखनऊ में आयोजित होने वाले निषाद पार्टी के कल के 02 दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण शिविर को स्थगित कर दिया गया है। निषाद परिवार और निषाद पार्टी कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी है ऐसे में उनके सुख और दुख में शामिल होना हमारा पहला दायित्व है। आप सभी साथी भी इस दुःख में शामिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *