अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
बेसिक शिक्षा विभाग गोरखपुर द्वारा 02 सितम्बर 2021 को आयोजित शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार एवं एडूलीडर्स उत्तर प्रदेश सम्मान समारोह में जनपद अयोध्या के उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी जी द्वारा सम्मानित किया गया।मालूम हो कि
सहायक अध्यापक डॉ त्रिपाठी द्वारा लगातार बच्चों के अधिगम सम्प्राप्ति में वृद्धि हेतु लगातार अभिनव प्रयास व नवाचार किये जाते रहे हैं।सम्मान के इसी कडी़ मे जनपद अयोध्या के ही कंपोजिट विद्यालय मुमताज़नगर, मसौधा के सहायक अध्यापक सदक ए हुसैन तथा प्राथमिक विद्यालय गद्दोपुर ,मया के प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार यादव को भी सम्मानित किया गया।

