डॉ. बिनीत कुमार गुप्ता और डॉ. नीरज तिवारी को मिला “विज्ञान रत्न सम्मान”

डॉ. बिनीत कुमार गुप्ता और डॉ. नीरज तिवारी को मिला “विज्ञान रत्न सम्मान”
ब्यूरो चीफ लखनऊ

लखनऊ। शनिवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज बीकेटी में स्मृति शेष प्रो. मधुलिका सिंह के 57वें जन्मोत्सव पर विज्ञान भारती ने श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, लखनऊ के डॉ.बिनीत कुमार गुप्ता और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के डॉ. नीरज कुमार तिवारी को “विज्ञान रत्न सम्मान” से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।अतिथि के रूप में विज्ञान भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंकित जी उपस्थित रहे।

प्रो. बिनीत कुमार गुप्ता वर्तमान में श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, लखनऊ में कम्प्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रणाली विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कम्प्यूटर विज्ञान में पीएच.डी. तथा अमेरिका से डीप लर्निंग में पोस्ट-डॉक्टरल शोध किया है। अब तक उनके 90 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। प्रो. गुप्ता का मानना है कि “कंप्यूटर विज्ञान केवल तकनीक नहीं, बल्कि मानव बुद्धि का विस्तार है।” वे अनुसंधान-उन्मुख शिक्षण के माध्यम से छात्रों में नवाचार, प्रयोगशीलता और समस्या समाधान क्षमता विकसित करने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

वहीं, डॉ. नीरज कुमार तिवारी वर्तमान में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के सैटेलाइट सेंटर में आई.टी. विभाग सहायक प्राध्यापक रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने ग्रीन कम्युनिकेशन और ई-हेल्थ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य किया है। उनका शोध मोबाइल फोन एवं वायरलेस संचार उपकरणों से उत्पन्न विद्युत-चुंबकीय विकिरण के स्वास्थ्य पर प्रभावों पर केंद्रित है। अब तक उनके 70 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित किये हैँ।पूर्व वीसी प्रो. रामलखन सिंह,वैज्ञानिक डॉ.सीएम नौटियाल,प्रो.राणा प्रताप सिंह,प्रो. अमरीक सिंह,प्रधान वैज्ञानिक डॉ रजनीश चतुर्वेदी,सी मैप वैज्ञानिक डॉ. हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *