तहसील दिवस में सिर चढ़कर बोला राजस्व विभाग का भ्रष्टाचार
उप जिला अधिकारी शाहाबाद हरदोई को रास्ता खुलवाने के संबंध में दिया गया प्रार्थना पत्र
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। उप जिलाधिकारी शाहाबाद को दिए गए प्रार्थना पत्र में महादेव प्रसाद त्रिपाठी पुत्र जदुनाथ प्रसाद त्रिपाठी ग्राम- अलावलपुर, परगना- पंडरवा थाना- पिहानी, तहसील -शाहाबाद ,जिला – हरदोई ने कहा कि घर आने जाने के लिए जो रास्ता है उसे विपक्षी रामकुमार ,रमाकांत, संतोष पुत्रगण सुंदरलाल ग्राम- अलावलपुर पोस्ट- रसूलपुर थाना- पिहानी ,तहसील-शाहाबाद जिला- हरदोई, का निवासी है प्रार्थी के घर की रास्ता बंद करना चाहते हैं जबकि यह रास्ता नवीन परती की भूमि पर है यह रास्ता लगभग 60 से 70 वर्ष से चल रही है विपक्षी लोग रास्ता को बनाने के लिए जो कार्य चल रहा है उसमें अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं इस कारण प्रार्थी को बहुत आने-जाने में समस्या होती है और वह लोग निकलने नहीं देते हैं। विपक्षी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं अतः प्रार्थी का रास्ता खुलवाकर ग्राम सभा द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने की आवश्यकता है प्रार्थी जब भी उस रास्ते से आता जाता है तो विपक्षी लोग प्रार्थी के साथ गाली गलौज और मारपीट पर आमादा रहते हैं।
गौर तलब है कि थाना समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था पिहानी थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। तहसील दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र पर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। थाना समाधान दिवस हो या फिर तहसील समाधान दिवस दोनों दिवसों में सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग के ही आते हैं। राजस्व विभाग समय रहते समस्या का निस्तारण नहीं करता इसलिए गांव में झगड़ा ज्यादा होते हैं। अंत में थक हारकर मुख्यमंत्री के आवास पर आकर प्रार्थना पत्र देते हैं इसलिए मुख्यमंत्री आवास पर पीड़ितों की लंबी लाइन लगती है क्योंकि जिलों में जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं को टालते रहते,पीड़ित निराश हो जाता है और सिर्फ चक्कर ही काटता रहता है समाधान नहीं होता। तहसील दिवस में राजस्व विभाग का भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है।

