तहसील शाहगंज अंतर्गत केंद्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण भारत नामक संस्था के 2 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम
देश की उपासना संवाददाता प्रवीण अस्थाना
जौनपुर; शाहगंज तहसील अंतर्गत केंद्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण भारत नामक संस्था के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में प्रधान कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, उक्त कार्यक्रम का आयोजन संस्था के सलाहकार द्वारा किया गया, जिसमें जिसमें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर यादव , एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिन श्याम सिंह राष्ट्रीय सहसचिव सुशील अग्रहरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनके हाथों से कार्यक्रम की शुरुवात हुई। उक्त आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप अस्थाना संजय अस्थाना ,अनिल गुप्ता, जिलेदार यादव रवि राजीव अस्थाना, आशीष तिवारी, संतोष त्रिपाठी, हरिशंकर पांडे, दयाशंकर यादव, नीरज अस्थाना आदि लोग मौजूद रहे।

