
कानपुर देहात में गतः दिवस आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे जौनपुर के खिलाड़ियों को जाफराबाद के विधायक मॉ जगदीश नारायण राय (मंत्री जी ) ने अपने आवास पर सभी खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। मालूम हो कि उक्त प्रतियोगिता में नयनसण्ड के यश राय गोल्ड मेडल व सुमित राय सिल्वर मेडल व गौराबादशाहपुर के सौरभ अग्रहरि सिल्वर मेडल जीते।
इन खिलाड़ियों के अलावा इनके कोच मैरा दखान गौराबादशाहपुर के संजय पाल को विधायक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

