अयोध्या। जनपद के बीकापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल के थाना तारुन के चौकी रामपुर भगन निवासी शंकर प्रसाद ने पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय जोन अयोध्या को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि रामपुर भागन निवासी राहुल सोनी पुत्र मुन्नीलाल सोनी को अपनी 8 * 55 फीट जमीन बेची थी जिस पर वह निर्माण कर रहा है लेकिन विकृत भूमि के अतिरिक्त वह प्रार्थी शंकर प्रसाद की अन्य जमीन पर भी कब्जा कर रहा है बेची गई भूमि पर दीवाल बनाकर पीड़ित की खेती की जमीन में गेट लगाकर तथा छज्जा लटका कर उसकी अन्य जमीन पर कब्जा कर लेने का दावा कर रहा है तथा यह भी कहता है की यदि कहीं शिकायत करोगे और मेरी खिलाफ कार्यवाही हुई तो तुम्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा क्योंकि मैंने तुम्हारी खतौनी की जमीन में यदि घर बनवाने के लिए बैनामा लिया था तो आपको उसी समय समझ लेना चाहिए था मेरे लिए सहन भी अति आवश्यक है इसलिए मैं अपने गेट के सामने आप किसान की भूमि पर भी कब्जा कर लूंगा आपको जो करना होगा कर लेना मेरे पास पैसा है आपके पास खतौनी मैं पैसा फेंक लूंगा तुम्हें खतौन देनी पड़ेगी मामले की गंभीरता को देखते हुए शंकर प्रसाद ने थाना अध्यक्ष तारुन चौकी इंचार्ज रामपुर भगन विजेंद्र पाल पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित हार चुका है जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर ने तारुन पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा भी था किंतु पीड़ित का आरोप है कि तारुन पुलिस ने विपक्षी से मिलकर उसका निर्माण कार्य करवा रहा है ना तो गेट बंद कराया गया ना छज्जा तुड़वाया गया जिससे पीड़ित की भूमि पर अवैध कब जा कर लेना विपक्षी के लिए बहुत ही आसान बना हुआ है किंतु यदि सक्षम अधिकारियों द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती है तो पीड़ित माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होगा और सारी स्थिति से अवगत कराएगा पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में प्रार्थी ने 1 अगस्त 2021 को एक प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अयोध्या को दिया था परंतु आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तब जाकर उसने पुलिस महानिरीक्षक डीआईजी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर अपनी संपत्ति और जानमाल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है तारुन पुलिस का अजीब कारनामा तब देखने को मिलता है जब कप्तान महोदय की जवाब पर पुलिस ने रिपोर्ट लगाई की पुलिस मौके पर गई थी और काम को रुकवा दिया है जबकि यदि किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी तो तारुन पुलिस भ्रष्टाचार के लपेटे में जरूर आ जाएगी

