पड़ोसियों के छोटे बच्चों के साथ नहाते वक्त बड़ा हादसा

जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनंजय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा गांव के पोखरे में एक युवक दोपहर घर से स्नान करने के लिए गया।गहरे पानी में समाया, कड़ी मशक्कत के उपरांत 2 घंटे बाद गोताखोरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला।
सरायख्वाजा गांव के पोखरे में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति नहाते समय में गहरे पानी में समा गया।डूबते देख लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया इतने में कुछ ग्रामीणों ने बचाव के लिए तालाब में छलांग लगाई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। और पोखरे की गहराई अधिक होने की वजह से शव पानी में समा गया, कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों के सहायता से शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान विनोद बनवासी 30 वर्ष राजेन्द्र बनवासी के रूप में हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व स्थानीय पुलिस को दे दी। सरायख्वाजा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक शिवकुमार वर्मा, बाल्मीकि विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार, मय फोर्स के साथ सरायख्वाजा पोखरा पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर ग्रामप्रधान संतोष सिंह व परिजन के साथ पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस घटना से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट गया। राजेंद्र बनवासी के 3 पुत्र थे, जिनमें विनोद सबसे छोटा था और इसकी शादी 15 वर्ष पूर्व नैना देवी से हुआ था। नैना का कहना है कि विनोद पोखरे में नहाने के बहाने से गया था। लेकिन वापस नहीं आया।इस खबर से पूरे ग्राम सभा में मायूसी छा गई है।

