तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर के सप्तदीवशीय विशेष शिविर के समापन समारोह कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.वंदना सिंह रहीं मुख्यअतिथि

तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर के सप्तदीवशीय विशेष शिविर के समापन समारोह कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.वंदना सिंह रहीं मुख्यअतिथि

जौनपुर ब्यूरो आज दिनांक 23.3.2024 को तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर में सप्तदीवशीय विशेष शिविर के समापन समारोह कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.वंदना सिंह मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित होकर सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं को”मैं नहीं तुम को आत्मसात करने की बात कही” तत्पश्चात महाविद्यालय की स्वयंसेविकायो द्वारा विभिन्न प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें मुख्य रूप से मतदाता जागरूकता का नाटक मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली की गीत पर नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस समारोह में कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजश्री सिंह के द्वारा किया गया। अंत में डॉ.संजीव कुमार सिंह के द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया गया।आज के कार्यक्रम को संपन्न बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ तथा विशेष रूप से अनूप कुमार सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *